दिव्यांगजनों के साथ करनी है लंबी यात्रा, घर जाकर भी दिये जाएंगे उपकरण: स्वाती सिंह
यह अभी शुरूआत है, दिव्यांगजनों के साथ अभी लंबी यात्रा करनी है, दिव्यांगजनों को असमर्थ नहीं मानती। इस कारण इस कार्यक्रम का भी नाम समर्थ दिव्यांगजन शिविर रखा गया है। जो भी आप सभी के लिए कर रही हूं, वह मेरा कर्तव्य है। ये बातें सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक व प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री स्वाती सिंह ने कही।
IPN Live
Lucknow, 28 Nov, 2021 12:50 AM
लखनऊ, 27 नवम्बर 2021 (आईपीएन)। यह अभी शुरूआत है, दिव्यांगजनों के साथ अभी लंबी यात्रा करनी है, दिव्यांगजनों को असमर्थ नहीं मानती। इस कारण इस कार्यक्रम का भी नाम समर्थ दिव्यांगजन शिविर रखा गया है। जो भी आप सभी के लिए कर रही हूं, वह मेरा कर्तव्य है। ये बातें सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक व प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री स्वाती सिंह ने कही। वे राजधानी स्थित कृष्णा नगर में आयोजित दिव्यांगजन शिविर में बोल रही थीं। यह शिविर उनके नेतृत्व में ही लगाया गया था, जहां 317 दिव्यांगजनों ने रजिस्टेशन करवाया। उन्हें ट्राइसाइकिल, चलती-फिरती दुकान, टैबलेट मोबाइल (जिसमें ब्रेल लिपि का प्रयोग होता है।) आदि वितरित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्वाती ने कहा कि यह तो केवल एक शुरुआत भर मात्र है। जो दिव्यांगजन सरोजिनी नगर क्षेत्र के हैं उनको वे स्वयं घर जाकर इन उपकरणों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था करायेंगी और जिन दिव्यांगजनों का यहां पंजीकरण हो गया है किंतु उपकरण नहीं मिल पाए हैं वह अपने घर से इन उपकरणों को प्राप्त कर सकते हैं।
मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा से हर वर्ग के लिए कार्य करती आयी है। सेवाभाव से समर्पण के साथ आप लोगों के साथ जुड़ी हुई हूं। महिलाओं की समस्याएं हों या नौजवानों की या किसी गरीब परिवार की समस्या है, मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रहती हूं। आगे भी इस सेवाभाव में कोई कमी नहीं आएगी, इसका मैं वचन देती हूं। मेरा विधानसभा क्षेत्र मेरे लिए एक परिवार है। यही कारण है कि हम अपने दिव्यांग भाई-बहनों के साथ बात की और इसकी योजना बनाई।
कार्यक्रम में विष्णु कांत मिश्रा राष्ट्रीय, अध्यक्ष विकलांग साथी ट्रस्ट, प्रयागराज के नारायण यादव एवं शिव शंकर अवस्थी उपस्थित थे।

No Previous Comments found.