रामलला प्राण प्रतिष्ठा : लखनऊ में कई क्षेत्रों से होकर निकली शोभायात्रा

Ramlala Pran Pratistha: Procession passed through many areas in Lucknow

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 22 Jan, 2024 02:34 AM

लखनऊ, (आईपीएन)। जय जय श्री हनुमान भक्त मंडल द्वारा रविवार को प्रातः 9 बजे श्री महाशक्ति निवास मन्दिर कृष्णानगर लखनऊ से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में निकाली गई।

शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चों महिलाओं युवक युवतियों के साथ बुजुर्गों ने भी भागीदारी की तथा अपनी सुविधानुसार चार पहिया, दो पहिया वाहनों से भी भक्तजन सम्मिलित हुए।

श्री महाशक्ति निवास मन्दिर, कृष्णानगर लखनऊ से चलकर कृष्णानगर कालोनी, विजय नगर, आशुतोष नगर, बजरंग नगर, इन्द्रलोक, सिन्धु नगर से होते हुए वापस कृष्णानगर मंदिर पर पूर्ण  हुई।

इसी के आगे की कड़ी में 22 जनवरी को श्री महाशक्ति निवास मन्दिर कृष्णानगर में प्रातः 9 बजे सुन्दर काण्ड पाठ के बाद हवन-यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण भण्डारे का आयोजन किया गया है। शाम पांच बजे दीपोत्सव पर्व मनाया जाएगा।

 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.