अच्छों का साथ दीजिए और बुरों को दंड दीजिए: अपरिमेय श्याम दास
Support the good and punish the wicked: Aparimeya Shyam Das
IPN Live
Lucknow, 1 Feb, 2026 09:52 PMलखनऊ, (आईपीएन)। राजधानी लखनऊ में रविवार को दीन दयाल बस्ती हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम दास शामिल हुए।
अपरिमेय श्याम दास ने आरएसएस-हिन्दू सम्मेलन में वक्ता के रूप में बताया कि 500 साल पहले गुरु ग्रंथ साहब नहीं थी, 1400 साल पहले कुरान नहीं थी, 2000 साल पहले बाईबल नहीं थी, तो क्या तब धर्म नहीं था आध्यात्मिक शिक्षा नहीं थी! या फिर भगवान नहीं थे? गीता थी, जो आज से करोड़ों वर्ष पहले से थी, सदा से थी, हमेशा से थी।
अपरिमेय ने हनुमान जी के उदाहरण से बताया कि समाज में सिर्फ दो तरह के लोग हैं एक अच्छे और दूसरे बुरे, अच्छों का साथ दीजिए और बुरों को दंड दीजिए जैसे हनुमान जी देते हैं। अंत में उन्होंने सभी से ग़ुरू के माध्यम से गीता पढ़कर अपने मनुष्य जीवन के वास्तविक उद्देश्य को जानने का अनुरोध किया।

No Previous Comments found.