UP कांग्रेस बोली : कैबिनेट बैठकों के नाम पर सिर्फ और सिर्फ दिखावा कर रही है योगी सरकार
UP Congress said: Yogi government is only pretending in the name of cabinet meetings
IPN Live
Lucknow, 3 Jul, 2025 08:19 PMलखनऊ, (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठकों को आड़े हांथों लेते हुए UP कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला है।
UP कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आईपीएन को दिए अपने बयान में योगी सरकार की कैबिनेट बैठकों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैबिनेट बैठकें सिर्फ उद्योगपति मित्रों के हितों में हो रही हैं। योगी आदित्यनाथ की अहंकार में चूर भाजपा सरकार से प्रदेशवासियों, युवाओं किसानों, दलितों और आम आदमी को कोई उम्मीद नहीं है।
प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कैबिनेट बैठक करती है। स्कूलों को बंद किया जा रहा है, बिजली विभाग का निजीकरण हो रहा है, प्रदेश में धर्म की आड़ में लोगों को सताया जा रहा है।दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। सरकार के पास प्रदेश के आम आदमी के लिए कोई कल्याणकारी योजना नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि योजनाएं बनाने के बजाय निजीकरण करके, स्कूलों को बंद करके आम आदमी को धोखा दिया जा रहा है।

No Previous Comments found.