UP CONGRESS ने कहा : संभल में हुई मौतों के लिए सीधे तौर पर सरकार और प्रशासन जिम्मेदार

UP Congress said: Government and administration are directly responsible for the deaths in Sambhal.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 25 Nov, 2024 04:52 PM

लखनऊ, 25 नवंबर 2024 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि संभल की घटना पर भाजपा सरकार ने अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए जिस तरह जल्दबाजी की और पक्षपात भरा रवैया अपनाया वह एक सरकार के तौर पर गैरजिम्मेदाराना और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार और प्रशासन की लापरवाही से हिंसा हुई और फायरिंग से लोगों की जान चली गई, जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

UP कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि यदि प्रशासन चाहता तो सभी पक्षों को सुनकर मामले का शांतिपूर्वक रास्ता निकाला जा सकता था लेकिन वहां बरती गई असंवेदनशीलता के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार भाजपा सरकार है।

भाजपा हमेशा से हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करती है, हम माननीय सर्वोच्च न्यायालय से अनुरोध करते हैं कि शीघ्र संभल के मामले में हस्तक्षेप करे ताकि सद्भाव के साथ न्याय की मिशाल कायम हो।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.