न दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है : बासित अली

There is no distance, no gap, Modi is our brother: Basit Ali

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 7 Sep, 2026 09:52 AM

लखनऊ पहुंचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ, 7 सितंबर (आईपीएन)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे कुंवर बासित अली का रविवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ हुए स्वागत के दौरान प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगाए गए होर्डिंग व बैनर आकर्षण का केंद्र रहे।

लखनऊ पहुंचने पर बासित अली ने अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा की साइकिल का पहिया पंचर करने का दावा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुंवर बासित अली ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “न दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है।” उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के हर बूथ पर सपा की साइकिल का पहिया पंचर कर देंगे।

बासित अली ने कहा कि कांग्रेस के उस पंजे को भी तोड़ना है, जिसने दंगे कर माहौल खराब किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के पक्ष में मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया।

भीषण गर्मी में जुटे कार्यकर्ताओं का जताया आभार

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं का बड़ी संख्या में जुटना मोदी-योगी के साथ खड़े होने की गवाही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्थन के लिए आभार जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी धन्यवाद किया।

#बासितअली #भाजपा #अल्पसंख्यकमोर्चा #लखनऊ #दानिशआजादअंसारी #मोदी #योगी #भाजपा_अल्पसंख्यक_मोर्चा #IPN #IPNLive

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.