मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
Sonam Wangchuk's emotional message before being discharged from Medanta Hospital
IPN Live
Lucknow, 28 Jul, 2026 03:10 AMगुरुग्राम (IPN)। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया मंच X पर भावुक संदेश साझा किया।
उन्होंने लिखा, "और अंत में... मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल रही है। मैं महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाऊंगा और फिर पहाड़ों पर लौट जाऊंगा। आप सभी का धन्यवाद और गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों का विशेष धन्यवाद।"
वांगचुक के इस संदेश पर उनके समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

No Previous Comments found.