अपने गांव पहुंचे सोनम वांगचुक, बोले— पक्ष हो या विपक्ष, हमें मिलकर भारत को बनाना है
Sonam Wangchuk, who arrived in his village, said, "Be it the ruling party or the opposition, we have to build India together."
IPN Live
Lucknow, 1 Aug, 2026 08:28 PMलद्दाख, (IPN)। सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने अपने गांव पहुंचने के बाद एक वीडियो संदेश जारी कर देश में सकारात्मक राजनीति और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि "पक्ष हो या विपक्ष, हमें मिलकर भारत को बनाना है।"
वांगचुक ने कहा कि उनके पिछले वीडियो में भारतीय रेल की प्रशंसा करने के बाद कुछ लोगों ने यह टिप्पणी की कि वह सरकार की तारीफ कर रहे हैं। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय रेल जैसी बड़ी उपलब्धियां लाखों इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम हैं। यदि किसी क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है तो उसकी सराहना की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में सही को सही और गलत को गलत कहना ही जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर देशहित में सभी दलों और नागरिकों से मिलकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि "जो गलत है उसे गलत और जो सही है उसे सही कहना चाहिए, लेकिन पक्ष हो या विपक्ष, हमें मिलकर भारत को बनाना है।"
#SonamWangchuk #IndianRailways #India #NationBuilding #Ladakh #Politics #Unity #PositivePolitics #BreakingNews #IPN

No Previous Comments found.