कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले : राहुल गांधी को धोखे में रखा जा रहा है

Senior Congress leader Ashok Singh resigns from the party, says Rahul Gandhi is being deceived

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 9 Jul, 2026 08:59 PM

लखनऊ, (IPN)। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सदस्य एवं 35 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे अशोक सिंह ने पार्टी नेतृत्व पर मूल कांग्रेसियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। खास बात यह है कि अशोक सिंह ने यहां तक कहा है कि राहुल गांधी को धोखे में रखा जा रहा है उन्हें झूठी पिक्चर दिखाई जा रही है जिसका नतीजा है कि आज लोग कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं।

इन्हीं सारे विषयों को लेकर नाराज चल रहे अशोक सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि हाल ही में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ सचिव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति को भी भेजी है।

श्री सिंह ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा है कि मैंने अपने जीवनके 35 वर्ष और अपनी जवानी पार्टी को समर्पित किया है। ऐसे में मेरे ऊपर पार्टी द्वारा मुझे कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए मुझ पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने का आरोप लगाया जा रहा है। पार्टी द्वारा लगाए गए मेरे ऊपर इस आरोप ने मुझे बहुत चोट पहुंचाई है।

श्री सिंह लगभग 20 वर्षों से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं तो वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। श्री सिंह ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस को भी अपने जीवन का बहुमूल्य समय दिया है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.