रामलीला मैदान की महारैली में 10 लाख लोगों के दावे पर संबित पात्रा का सवाल, बोले- 40 फीसदी मैदान खाली था
Sambit Patra questions claims of 1 million people attending Ramlila Maidan rally, says 40% of the ground was empty
IPN Live
Lucknow, 1 Nov, 2026 07:26 PMभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए तस्वीरों और वीडियो के आधार पर कांग्रेस के दावे को बताया गलत, 28 हजार कुर्सियों में 5 से 7 हजार खाली होने का किया दावा
नई दिल्ली, 1 नवंबर 2026 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में भीड़ जुटने के दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से रैली में 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा किया गया था, जबकि मैदान की वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग थी।
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा कि रामलीला मैदान करीब 10 से 12 एकड़ में फैला है। इसमें लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा मंच और उसके सामने के निर्धारित क्षेत्र में था, जबकि करीब 40 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह खाली दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि मैदान में 28 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं, जिनमें से दोपहर 3:30 से 4 बजे के बीच करीब 5 से 7 हजार कुर्सियां खाली थीं।
कांग्रेस के दावों और तस्वीरों में अंतर का किया दावा
संबित पात्रा ने कहा कि मैदान की तस्वीरों और वीडियो को देखकर कांग्रेस की ओर से किए गए भीड़ के दावों की वास्तविकता समझी जा सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 10 लाख से अधिक लोगों के आने की बात कही गई थी तो इतनी बड़ी संख्या में लोग कहां थे?
उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों का सही हिसाब-किताब किया जाए तो कांग्रेस के दावों और जमीनी स्थिति के बीच का अंतर स्पष्ट हो जाएगा। पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तस्वीरों और कैमरे के एंगल के जरिए भीड़ को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की कोशिश कर रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि केवल ऐसे हथकंडों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। प्रधानमंत्री बनने के लिए पसीना बहाना और मेहनत करना पड़ता है।
#संबितपात्रा #भाजपा #रामलीलामैदान #इंडियागठबंधन #राहुलगांधी #कांग्रेस #महारैली #दिल्ली #SambitPatra #BJP #RamlilaMaidan #RahulGandhi #INDIAAlliance #Congress #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

No Previous Comments found.