राहुल गांधी पहले रायबरेली सीट से इस्तीफा दें : आलोक अवस्थी

Rahul Gandhi should first resign from Rae Bareli seat: Alok Awasthi

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 25 Sep, 2026 04:21 PM

लखनऊ, (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं, तो उन्हें सबसे पहले रायबरेली लोकसभा सीट से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वे उसी चुनावी व्यवस्था के तहत निर्वाचित हुए हैं।

आलोक अवस्थी ने कहा कि यदि कांग्रेस चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा रही है, तो केरल, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की कांग्रेस सरकारों को भी इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वे भी चुनाव आयोग द्वारा संचालित चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से सत्ता में आई हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी राजनीतिक विफलताओं और लगातार झूठ बोलने के कारण जनता के बीच भरोसा खो चुके हैं तथा अब इसका दोष देश की संवैधानिक संस्थाओं पर मढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

#BJP #AlokAwasthi #RahulGandhi #ElectionCommission #Politics #Lucknow #UttarPradesh #Congress #RaeBareli #PoliticalStatement

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.