UPI चार्ज को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- 'UPI टैक्स' तुरंत वापस लिया जाए

Rahul Gandhi launched a scathing attack on the Modi government over the UPI charge, saying the 'UPI tax' should be withdrawn immediately.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 16 Sep, 2026 05:11 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईपीएन)। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला कदम बताया।

राहुल गांधी ने अपने बयान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनसे एक बार पूछा गया था कि उनका झुकाव वामपंथ की ओर है या दक्षिणपंथ की ओर। इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि वह अपनी रीढ़ सीधी रखती हैं। राहुल गांधी ने इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार को देशहित में स्वतंत्र और दृढ़ निर्णय लेने चाहिए।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क का असर देश के करोड़ों डिजिटल भुगतान करने वाले नागरिकों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी कदम से आम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ेगा।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित शुल्क को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के बजाय उस पर अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं है।

    हैशटैग

    #RahulGandhi #UPICharges #Congress #DigitalPayment #UPINews #PoliticalReaction #ModiGovernment #UPITax #CashlessEconomy #IndiaNews

    सर्वाधिक पसंद

    Leave a Reply

    comments

    Loading.....
    1. No Previous Comments found.