RLD ने गन्ना समर्थन मूल्य वृद्धि के लिए UP के मुख्यमंत्री और सरकार का किया धन्यवाद
RLD thanks UP Chief Minister and Government for increasing sugarcane support price
IPN Live
Lucknow, 29 Oct, 2025 03:51 PMलखनऊ, (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का समर्थन मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल किए जाने के निर्णय का राष्ट्रीय लोकदल ने स्वागत किया है। इस निर्णय से प्रदेश के करोड़ों गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनके चेहरों पर मुस्कान लौटेगी।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला प्रदेश के किसानों के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रालोद सदैव किसानों की आवाज बनकर उनके हितों के लिए संघर्ष करता रहा है, और पार्टी की यह नीति रही है कि किसानों को उनके फ़सल की उचित दाम मिले।
श्री त्यागी ने बताया कि रालोद के सभी विधायक और मंत्री पिछले कई दिनों से गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता कर चुके थे। उन्होंने कहा कि यह रालोद की किसान नीतियों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए निरंतर बात करता रहा है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है और जगह जगह किसान आपस में मिलकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अपने नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

No Previous Comments found.