OWAISI का सवाल : एक मजहब के लिए ट्रैफिक डाइवर्ट, दूसरे के लिए बुलडोजर क्यों ?

सावन में कांवड़ यात्रा चल रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान भांति-भांति की तस्वीरें आ रही हैं। कहीं पुलिस कांवड़ियों पर गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार कर रही है तो कहीं दारोगा कांवड़ियों के पैर में लोशन लगा रही है। इस तरह की तस्वीरों की तारीफ भी हो रही है तो वहीं अब इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हमला बोला है।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 27 Jul, 2022 07:17 PM

LUCKNOW, 27 JULY (IPN). सावन में कांवड़ यात्रा चल रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान भांति-भांति की तस्वीरें आ रही हैं। कहीं पुलिस कांवड़ियों पर गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार कर रही है तो कहीं दारोगा कांवड़ियों के पैर में लोशन लगा रही है। इस तरह की तस्वीरों की तारीफ भी हो रही है तो वहीं अब इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हमला बोला है।

असदुद्दीन ओवैसी ने एक के बाद एक ट्वीट कर सरकार को घेरा है। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा है कि पंखुड़ियों की बौछार कीं, कांवड़ियों का झंडों से इस्तकबाल किया। उनके पैरों पर लोशन लगाया और उनके साथ इंतेहाई शफकत से पेश आए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने लोहारों को हटाने की बात की जिससे कांवड़िए नाराज न हो जाएं। ओवैसी ने कहा कि यूपी की सरकार ने कांवड़ यात्रा के रास्ते में गोश्त पर पाबंदी लगा दी।

उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि यह भेद-भाव क्यों? एक से नफरत और दूसरों से मोहब्बत क्यों? एक मज़हब के लिए ट्रैफिक डाइवर्ट और दूसरे के लिए बुलडोजर क्यों? असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर कांवड़ियों पर फूल बरसा रहे हैं, तो कम से कम हमारे घर तो मत तोड़िए। असदुद्दीन ओवैसी के वार पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.