80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रमोद तिवारी का संदेश, बोले- हमें सोचना पड़ेगा कि हम गुलाम क्यों हुए थे?
Pramod Tiwari's message on 80th Independence Day, said- We have to think why we became slaves?
IPN Live
Lucknow, 17 Aug, 2026 01:19 AMलखनऊ, 16 अगस्त (आईपीएन)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने देशवासियों को आजादी के महत्व की याद दिलाई और कहा कि हमें इस बात पर गंभीरता से विचार करना होगा कि आखिर हम गुलाम क्यों हुए थे।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी समय है। देशवासियों को अपने इतिहास से सीख लेते हुए उन परिस्थितियों पर विचार करना चाहिए, जिनके कारण भारत को लंबे समय तक गुलामी का सामना करना पड़ा।
उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आजादी अनेक वीरों के त्याग और संघर्ष से मिली है। इसलिए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कांग्रेस नेता ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक मजबूत, एकजुट और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

No Previous Comments found.