PRIYANKA GANDHI ने अमेठी की जनसभा में कहा : मोदी सरकार में गरीबों और मीडियम क्लास के लिए कोई नीति नहीं
PRIYANKA GANDHI said in the public meeting in Amethi: There is no policy for the poor and middle class in Modi government.
IPN Live
Lucknow, 14 May, 2024 04:27 PM*कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा अमेठी संसदीय क्षेत्र में किशोरी लाल शर्मा ( KL Sharma) के समर्थन/ प्रचार में मोहईया केसरिया में जनसभा के मुख्य बिंदु...*
* *अमेठी लोकसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी का स्थानीय निवासियों ने किया भव्य स्वागत*
* जिस तरह पिछले 40 साल से सेवा की है इस तरह आगे भी सेवा करूंगा यह मैं आपको वचन देता हूं - किशोरी लाल शर्मा, प्रत्याशी, कांग्रेस इंडिया गठबंधन अमेठी लोकसभा
राजीव गांधी अमर रहें , राजीव भैया बना रहें , के नारे के साथ, साथ स्थानीय निवासियों ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया और अपने अमेठी के राजीव को याद किया
* प्रियंका गांधी ने आए हुए लोगों का अभिवादन किया, निष्ठा वान कार्यकर्ता जय सिंह का अभिवादन किया,और अमेठी और देश के बारे में बात की
*अमेठी से हमारा रिश्ता बहुत पुराना, मेरे पिता को आपने प्रधानमंत्री बनाया, आपने राजनीतिक सभ्यता स्थापित की, आपने हमारे पिताजी और मां को जिताया इसलिए कि उन्होंने आपकी सेवा की* - Priyanka Gandhi
*अमेठी के लिए हमारे पिताजी ने खूब काम किया*
*हमारे पिताजी उसर के लिए बहुत बड़ी योजना अमेठी में लाए, और दूसरी सिंचाई के लिए
* मोदी वाराणसी के सांसद हैं मैं चुनौती देती हूं अपने संसदीय क्षेत्र में किसी के घर गए हों किसी से मिले हों - Priyanka Gandhi
* केंद्र की तमाम योजनाएं HAL और BHEL और तमाम विकास किया - Priyanka Gandhi
*आपने ऐसी राजनीति स्थापित की जिसमें नेता आपके प्रति जवाब देह बने, यह सभ्यता हमने पालन किया*
*महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के दम पर कितने बड़े साम्राज्य को झुकाया आजादी के बाद जमीने भी दी* - Priyanka Gandhi
*लोकतंत्र में अधिकार बराबर आपके पास वोट का अधिकार , आपके पास भी उतना ही अधिकार जितना देश के प्रधानमंत्री का अधिकार लोकतंत्र में यह शक्ति है*
*पिछले 5-10 साल में यहां की राजनीति को बदल दिया गया , यहां की सांसद सिर्फ एक काम के लिए आई कि राहुल गांधी को हराना है, राहुल गांधी को हराने के लिए तमाम झूठ फैलाए गए , राहुल गांधी के हारने के बाद यहां के सभी विकास कार्य खत्म हो गए - Priyanka Gandhi
* पहले स्वस्थ राजनीति होती थी भाजपा में भी पहले अच्छे नेता थे वाजपेई जी अच्छे नेता थे वह वह अपनी पद की गंभीरता गरिमा समझते थे, लेकिन आज बीजेपी के नेता स्वयं प्रधानमंत्री फिजूल की बातें करते हैं प्रधानमंत्री जी कहते हैं सावधान रहो कांग्रेस वाले मंगलसूत्र चुरा लेंगे, गाड़ी ले लेंगे, जमीन ले लेंगे , - Priyanka Gandhi
*पहले जनता सरकार बदलती थी अगर हमारी सरकार पसंद नहीं आई तो दूसरी चुन लेते थे लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी के नेता डरा धमका के सरकारी गिरा रहे हैं, विधायकों को खरीद रहे हैं , और देश के प्रधानमंत्री किसानों के बारे में काम जीना नहीं सकते लेकिन फिजूल बातें कर रहे हैं* - Priyanka Gandhi
*आज भाजपा ने चारों तरफ रोजगार बंद कर दिया सेना में नौकरियां 4 साल की कर दी, 30 लाख पद खाली रहे, उनको भर्ती नहीं किया, और सेना में शहीद हुए सैनिकों को शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा बीजेपी ने सेना का भी सम्मान छीन लिया*
*प्रधानमंत्री कहते हैं 70 साल में कोई काम नहीं हुआ मैं यहां 10 साल में काम कर दिया सही बात है 70 साल में जो कांग्रेस ने किया था उसे तो अपने उद्योगपति मित्रों को बेंच दिया, अब अपना जो किया है वह बता रहे कि कांग्रेस मंगलसूत्र ले लेगी,और भैंस ले लेगी, यही काम किया वही बता रहे हैं - Priyanka Gandhi
*कांग्रेस सरकार आप लोगों के लिए न्याय पत्र लाई है हम महिलाओं को 8500 रुपए महीने देंगे , किसानों कर्ज माफ करेंगे , आंगनबाड़ी कार्यकत्री का मानदेय बढ़ाएंगे, युवाओं को नौकरी देंगे, महिलाओं को 50% सरकारी नौकरी में आरक्षण देंगे, सफाई आयोग बनेगा,
*किशोरी लाल जी हमारे परिवार के सदस्य, उन्हें भारी मतों से जिता कर भेजो* - प्रियंका गांधी,

No Previous Comments found.