NASIMUDDIN ने कहा : BSP में जाने की ख़बर झूठी, मेरी नेता SONIYA, PRIYANKA और RAHUL
NASIMUDDIN said: The news of joining BSP is false, my leaders SONIYA, PRIYANKA and RAHUL
IPN Live
Lucknow, 31 Mar, 2022 02:39 PMलखनऊ, (आईपीएन)। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन ने सिद्दीकी ने मीडिया में इस समय चलाए जा रही भ्रामक खबरों का खंडन किया है।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बयान जारी कर कहा कि उनकी कोई भी मुलाकात बसपा अध्यक्ष मायावती से नहीं हुई है, इस तरीके की जो भी खबरें चलाई जा रही हैं दरअसल वह उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश है।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मेरी पूरी निष्ठा और ईमानदारी कांग्रेस पार्टी के साथ है और मैं आजीवन अंतिम सांस तक कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता रहूंगा।
मेरी नेता प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी हैं। मेरे बारे में जो भी इस तरीके की खबरें चलाई जा रही हैं वह गलत हैं।

No Previous Comments found.