मोदी@75: सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों को दीप जलाकर करेंगे नमन

Modi@75: Light a lamp to pay tribute to 25 years of service, good governance and nation building

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 16 Sep, 2026 12:15 PM

लखनऊ, 16 सितंबर (आईपीएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को भाजपा द्वारा पूरे देश में "सेवा दिवस" मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 7 बजे देशभर के नागरिकों से एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सम्मान देने का आह्वान किया गया है।

भाजपा के उत्तर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन की यात्रा केवल सत्ता प्राप्ति तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की एक सतत यात्रा है। उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों में मोदी ने जनसेवा को अपना मूल मंत्र बनाते हुए देश के विकास और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि यह 25 वर्षों की यात्रा केवल एक राजनेता के राजनीतिक जीवन का अध्याय नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के जीवन को संवारने और नए भारत के निर्माण का महायज्ञ है। देशवासियों के विश्वास, आकांक्षाओं और सहभागिता ने इस यात्रा को और अधिक सशक्त बनाया है।

दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे एक दीप प्रज्ज्वलित कर इस जन-सेवा यात्रा के प्रति सम्मान और अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करें। उन्होंने कहा कि यह दीप राष्ट्र के विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक बनेगा।

#SevaDiwas2026 #PMModiBirthday #ModiAt75 #NationFirst #BJPUP #ViksitBharat

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.