ब्रिक्स सम्मेलन में सबसे कमजोर राष्ट्राध्यक्ष के रूप में उभरे मोदी, पाकिस्तान का नाम लेने से बचे: प्रमोद तिवारी

Modi emerged as the weakest head of state at the BRICS summit, avoided mentioning Pakistan: Pramod Tiwari

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 15 Sep, 2026 08:29 PM

लखनऊ, 15 सितम्बर 2026 (आईपीएन)। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को जारी अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में वह सबसे कमजोर राष्ट्राध्यक्ष के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद मोदी सबसे कमजोर राजनीतिक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पहलगाम का नाम तो लिया, लेकिन पहलगाम की घटना को अंजाम देने वालों का नाम नहीं लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का नाम लेने से परहेज क्यों किया।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुबान अमेरिका और चीन के सामने खुलती नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री अपेक्षित दृढ़ता नहीं दिखा पा रहे हैं।

तिवारी ने कहा कि देश एक मजबूत और स्पष्ट विदेश नीति की अपेक्षा करता है, लेकिन प्रधानमंत्री के हालिया रुख से ऐसा प्रतीत होता है कि वह महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री की भूमिका और उनके वक्तव्य को लेकर देश में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

आईपीएन।

#PramodTiwari #Congress #NarendraModi #BRICS #Politics #PoliticalNews #IPNNews #Lucknow

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.