Congress का BJP पर पलटवार, बोली : भाजपा पुराने दंगों की जांच कराकर समाज को धार्मिक ध्रुवीकरण की आग में झोंका चाहती है
Congress hits back at BJP, says: BJP wants to throw society into the fire of religious polarization by investigating old riots.
IPN Live
Lucknow, 9 Jan, 2025 07:25 PMलखनऊ, (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने आईपीएन को दिए अपने एक बयान में कहा कि भाजपा सब पुराने दंगों की जांच करना चाहती है ताकि पुराने दर्द, जिनको बमुश्किल भूलकर देश आगे बढ़ा है उसे सामने लाकर आज के समाज को धार्मिक ध्रुवीकरण की आग में झोंका जाय। श्री अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के आदर्श पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 1968 में हुई रहस्यमय मौत पर जांच क्यों नहीं कराती।

No Previous Comments found.