रंग बदलने से दामन पर लगे दाग नहीं मिटेंगे : भाजपा

Changing colours won't erase the stains on our reputation: BJP

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 7 Sep, 2026 12:28 PM

सपा शासनकाल में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए : राकेश त्रिपाठी

लखनऊ, 7 सितंबर (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के मुखिया द्वारा नीला गमछा डालने और फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के लिए नीले रंग की ड्रेस तय किए जाने पर भाजपा ने सपा पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि रंग बदलने से दामन पर लगे दाग नहीं मिटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा दलितों को लुभाने के लिए ढोंग कर रही है, जबकि जनता उसकी असलियत जानती है।

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा शासनकाल में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेता आज़म खान ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भूमाफिया बताया था। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि सपा ने अंबेडकर स्मारक को अय्याशी का अड्डा बताया था।

उन्होंने कहा कि अब सपा मुखिया नीला रंग का गमछा डालकर और अपने फ्रंटल संगठनों के लिए नीली ड्रेस तय कर दलितों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। त्रिपाठी ने इसे सपा का दिखावा बताते हुए कहा कि केवल रंग बदलने से उसके पुराने आरोप और दामन पर लगे दाग नहीं मिटेंगे।

भाजपा प्रवक्ता ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा, “सपा रंगा सियार है, जनता उसकी असलियत जानती है।” उन्होंने कहा कि दलित समाज सपा के इस राजनीतिक बदलाव को समझता है और केवल रंग बदलने से उसका विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता।

हैसटैग 

#IPN #IPNNews #IPNLive #BJP #RakeshTripathi #SamajwadiParty #SP #Dalit #Ambedkar #UttarPradesh #Politics #UPNews #PoliticalNews


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.