CONGRESS ने कहा: अम्बेडकर नगर के DM के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए
CONGRESS said: Immediate action should be taken against the DM of Ambedkar Nagar
IPN Live
Lucknow, 14 Oct, 2022 03:49 PMलखनऊ, 14 अक्टूबर 2022 (आईपीएन)। अम्बेडकर नगर के जिलाधिकारी के बयान मुद्दे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने आईपीएन से बातचीत में कहा है कि योगी सरकार लाख दावे करें लेकिन जिस तरीके का बयान अम्बेडकर नगर के जिलाधिकारी ने दिया है। उससे साफ जाहिर है कि जिलाधिकारी मदमस्त हांथी की तरह किसानों के जले पर नमक छिड़क रहे हैं। जबकि इन हालांतों में उनकी जिम्मेदारी भी है और जवाबदेही भी।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार अम्बेडकर नगर के जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। यूपी कांग्रेस मांग करती है कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा में बाढ़ पीड़ितों को दिए जा रहे मदद का जायजा लेने गुरूवार को पहुंचे जिलाधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। जिसमे वह कह रहे हैं कि हम कोई जोमैटो सर्विस नहीं चला रहे हैं। सुविधा लेने के लिए बाढ़ चौकियों पर आना होगा।

No Previous Comments found.