बंगाल में अब्दुल के परिवार को न्याय दिलाने बांकुरा जाएंगे सीजेपी कार्यकर्ता : आशुतोष रांका

CJP workers will go to Bankura to get justice for Abdul's family in Bengal: Ashutosh Ranka

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 16 Aug, 2026 07:08 PM

लखनऊ, 16 अगस्त (आईपीएन)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में एक व्यक्ति की मौत के मामले को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सीजेपी कार्यकर्ता अब्दुल के परिवार को न्याय दिलाने के लिए बांकुरा जाएंगे।

रांका ने अपने पोस्ट में लिखा कि, “हम स्कूल ठीक करना चाह रहे हैं। लेकिन पूरे देश में भाजपा के गुंडे सिर्फ हिंसा फैला रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि अब्दुल की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अपने गांव का स्कूल ठीक कराना चाहता था, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उसके पिता के साथ कथित मारपीट की गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वह विजय मल्लांगी, अंकित, सुधीर सहित सीजेपी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अगले दिन बांकुरा जाएंगे और अब्दुल के परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। रांका ने बंगाल के सीजेपी कार्यकर्ताओं से इंदास थाना, बांकुरा जिला पहुंचने की अपील भी की।

वीडियो में आशुतोष रांका ने कहा कि भाजपा के लोग चाहे जितनी गुंडई करें या लड़ाई-झगड़ा करें, सीजेपी कार्यकर्ता उनसे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कथित हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी और अब्दुल के परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.