BSP उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह ने बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से किया नॉमिनेशन, सुनिए क्या बोले

BSP candidate Surendra Singh filed nomination from Nagina Lok Sabha seat of Bijnor, listen to what he said

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Mar, 2024 05:34 PM

रिपोर्ट -फैसल खान

बिजनौर, 26 मार्च 2024 (आईपीएन)। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के चुनाव के नामांकन का दौर जारी है ऐसे में नगीना (सुरक्षित) लोकसभा सीट के बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने सादगी के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। सुरेंद्र सिंह का सियासत में काफी पुराना चेहरा है । सुरेंद्र सिंह ने मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा सीट से साल 2022 के चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी है।

सीधे सादे स्वभाव के दिखने वाले ये है सुरेंद्र सिंह जिन्हें बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिजनौर जनपद की नगीना(सुरक्षित) लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है । सुरेंद्र सिंह सत्ता की गली गलियारों में चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए है। बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने आज सादगी पन से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वही सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जीतने के बाद जनता से किये वादे पूरे किए जाएंगे नगीना के कई मुद्दे सालों से पेंडिंग पड़े हुए है सबको समय रहते कराया जायेगा। नगीना की जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। हमेशा जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा मिलूँगा। मैं बाहर का प्रत्याशी भले से हूँ लेकिन और सांसदों की तरह नही बल्कि जनता की एक आवाज़ पर हमेशा खड़ा मिलूँगा। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रत्याशी से कहा कि ये मेरा गढ़ है जीत कर ही आना है। जनता का समर्थन मिल रहा है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.