पूजा पाल की चिट्ठी पर BJP बोली : अखिलेश यादव सिर्फ कुनबे की राजनीती करते हैं

BJP said on Pooja Pal's letter: Akhilesh Yadav only does family politics

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 23 Aug, 2025 11:32 PM
लखनऊ, (आईपीएन)। विधायक पूजा पाल की अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। 

UP भाजपा के प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने IPN को दिए अपने बयान में कहा कि अखिलेश PDA की बात करते हैं लेकिन एक पिछड़े समाज की महिला विधायक को पार्टी से सिर्फ इसलिए निकाल देते हैं क्योंकि उसने योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर दी थी। मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा में पिछड़ों का कल्याण भूल गए। आखिर पूजा पाल का दोष क्या है। श्री अवस्थी बोले कि पूजा को पार्टी से निकालना ये स्पष्ट करता है कि अखिलेश यादव सिर्फ कुनबे की राजनीती करते हैं।

पूजा पाल ने क्या कहा था?

विधायक पूजा पाल ने अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी में आरोप लगाया था कि एक बेकसूर, विधवा, अनाथ, अति पिछड़े की बेटी पूजा पाल को समाजवादी पार्टी के लोग किस-किस तरह की गंदी-गंदी गालियां सोशल मीडिया पर देते हैं, यहां तक की जान से मारने की भी धमकियां दी जाती हैं, किन्तु मैंने अपना वास्तविक लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। मेरे पति के हत्यारों को सजा मिल गई, अब मुझे मौत भी मिले तो भी गर्व ही होगा। किन्तु आपने मुझे जिस तरह बीच रास्ते में अपमानित कर मरने के लिये छोड़ दिया है, जिससे समाजवादी पार्टी के अपराधी अनुयायिओं का मनोबल बहुत बढ़ गया है। इसलिये सम्भव है मेरे पति की भांति मेरी भी हत्या हो जाए, यदि ऐसा होता है तो मैं सरकारों से प्रशासन से मांग करती हूँ कि मेरी हत्या का वास्तविक दोषी समाजवादी पार्टी/अखिलेश यादव को ही माना जाए।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.