BJP बोली : कोर्ट ने ट्रायल पूरा करके सुनाई अब्बास अंसारी को सजा
BJP said: The court completed the trial and sentenced Abbas Ansari
IPN Live
Lucknow, 2 Jun, 2025 02:14 PMलखनऊ, (आईपीएन)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मऊ विधानसभा सीट से विधायक एवं माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को एमपी एमएलए कोर्ट से मिली सजा पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जो बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय। अब्बास अंसारी को अपने कर्मों का फल सज़ा के रूप में मिला।
प्रवक्ता श्री त्रिपाठी ने कहा कि अब्बास अंसारी ऐसे आपराधिक चरित्र के लोग लोकतंत्र के मंदिर में नहीं होने चाहिए। जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत अब्बास अंसारी की सदस्यता गई। कोर्ट ने पूरा ट्रायल करके अब्बास अंसारी को सजा सुनाई।

No Previous Comments found.