BJP बोली : 2027 की हार देख अखिलेश संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं
BJP said: Seeing the defeat in 2027, Akhilesh is defaming the institutions.
IPN Live
Lucknow, 15 Jun, 2026 03:52 PMलखनऊ, (IPN)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पैनलिस्ट एसएन सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आईना दिखाते हुए कहा है कि अब 2027 की हार देख अखिलेश संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं।
आईपीएन को दिए अपने बयान में श्री सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव कुर्सी के लिए कुछ भी कर देंगे और किसी को भी अपमानित कर देंगें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अब सताइस की हार देख संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं।
सीधे क्यूँ नहीं मान लेते की जो बोये है वह काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोया पेड़ बबूल का तो आम कहाँ से आए।

No Previous Comments found.