BJP बोली : राहुल, अखिलेश और तेजस्वी डिसाइड ही नहीं कर पा रहे हैं कि सच के साथ खड़े रहना है कि गलत के

BJP said: Rahul, Akhilesh and Tejashwi are not able to decide whether to stand with the truth or the wrong

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 11 Aug, 2025 04:17 PM
लखनऊ, (आईपीएन)। देश में वोट चोरी के मामले को लेकर विपक्ष सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। विपक्ष भारत निर्वाचन आयोग और केंद्र की मोदी सरकार से अपनी नाराजगी जता रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को आड़े हांथों लेते हुए एक ऐसा बयान दिया है जिसमें सत्ताधारी दल का कहना है कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव यह डिसाइड ही नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें सच के साथ खड़े रहना है या गलत के साथ।
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता एसएन सिंह ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि जो सच है वह गलत नहीं हो सकता और जो गलत है वह सच नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी महाराष्ट्र चुनाव के बाद यह कह रहे हैं कि वोटो की चोरी हो रही है। अब उसी चोरी को रोकने के लिए देशभर में या बिहार में SIR हो रहा है तो कह रहे हैं कि गलत हो रहा है। कुछ तो गलत राहुल गांधी, अखिलेश यादव जी में तेजस्वी यादव जी में है जो डिसाइड ही नहीं कर पा रहे हैं कि सच के साथ खड़े होना है कि गलत के साथ। उन्होंने कहा कि गलती चुनाव आयोग में नहीं है गलती संवैधानिक संस्थाओं में नहीं है गलती आप में है और आपके विचारों में है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.