सपा नेताओं के कावड़ यात्रा संबंधित विवादित बयानों पर बरसी भाजपा
BJP lashes out at SP leaders for their controversial statements related to Kavad Yatra
IPN Live
Lucknow, 3 Jul, 2025 08:53 PMलखनऊ, (आईपीएन)। सपा नेताओं के कांवड़ यात्रा संबंधित विवादित बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सपा पर जोरदार हमला बोला है।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आईपीएल को दिए अपने बयान में कहा है कि समाजवादी पार्टी मजहबी तुष्टीकरण के लिए जानबूझकर ऐसे बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के नेता सनातन विरोधी बयान दे रहे हैं। श्री त्रिपाठी का कहना है कि सपा के लोग पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा में विघ्न कैसे डाला जा सके, इसके षड्यंत्र रच रहे हैं लेकिन सपा को यह प्रयास महंगा पड़ेगा।

No Previous Comments found.