भाजपा चारों तरफ से घिर गई है, राष्ट्रगान-राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगीत को मुद्दा बनाकर विवाद पैदा कर रही: प्रमोद तिवारी

BJP is surrounded from all sides, creating controversy by making the national anthem, national flag and national song an issue: Pramod Tiwari

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 17 Aug, 2026 02:30 AM
लखनऊ, 17 अगस्त (आईपीएन)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी चारों तरफ से घिर गई है और अब राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज तथा राष्ट्रगीत को मुद्दा बनाकर जबरन विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रही है।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा को देशभक्ति और राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने से पहले अपने आचरण पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध का सामना करते-करते भाजपा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, इसलिए वह ऐसे मुद्दों को उठाकर अनावश्यक विवाद पैदा कर रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगीत देश की एकता, सम्मान और गौरव से जुड़े प्रतीक हैं। इन्हें राजनीतिक विवाद का विषय बनाने के बजाय सभी राजनीतिक दलों को इनके सम्मान और देश की एकता को सर्वोपरि रखना चाहिए।
उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के वास्तविक सवालों पर चर्चा करने के बजाय ऐसे मुद्दों को उछालना उचित नहीं है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.