लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, अमित शाह पहुंचे... Live देखें
BJP State Working Committee meeting begins in Lucknow, Amit Shah arrives... watch live
IPN Live
Lucknow, 30 Oct, 2026 01:43 PMलखनऊ, 30 अक्टूबर (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं।
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह में आयोजित बैठक में प्रदेशभर से करीब तीन हजार पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों, संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा होनी है।
#UPBJP #AmitShah #Lucknow #BJPMeeting #UPPolitics #Mission2027 #BJP #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

No Previous Comments found.