अखिलेश यादव ने जारी किया ‘PDA का प्रणपत्र’, 2027 के लिए 25 लाख नौकरियों समेत किए बड़े वादे... Live

Akhilesh Yadav released the 'PDA's manifesto', made big promises including 25 lakh jobs for 2027... Live

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Nov, 2026 05:58 PM

लखनऊ, 26 नवंबर 2026 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लखनऊ में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चुनावी घोषणापत्र ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘सत्ताइस का संकल्प : PDA का प्रणपत्र’ जारी किया। पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन की देखरेख में तैयार इस दस्तावेज में PDA, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक न्याय पर विशेष जोर दिया गया है।

घोषणापत्र में अगले पांच वर्षों में 25 लाख सरकारी नौकरियां, बेरोजगार स्नातकों को नौकरी मिलने तक 5 हजार रुपये मासिक भत्ता, महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया है। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 12वीं पास विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप, बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को फिर खोलने और शहरी रोजगार गारंटी कानून लाने का संकल्प भी शामिल है।

सपा ने घोषणापत्र को प्रदेश, सभी 75 जिलों और राजधानी लखनऊ की जरूरतों के अनुरूप तीन स्तरों पर तैयार किया है। कार्यक्रम में रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव और आजम खान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। घोषणापत्र के जरिए सपा ने 2027 के चुनाव से पहले रोजगार, शिक्षा, सामाजिक न्याय और PDA की राजनीति को अपने चुनावी एजेंडे के केंद्र में रखा है।

#AkhileshYadav #SPManifesto #PDA #UPPolitics #UPElection2027 #SamajwadiParty #जनमनकामैनिफेस्टो #PDAकाप्रणपत्र #अखिलेशयादव #समाजवादीपार्टी #UPNews #LucknowNews #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS 

सौजन्य : समाजवादी पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.