अखिलेश यादव हिरासत में, बोले- यूपी में बेईमानी नहीं होने देंगे, अब तीन नहीं 403 की तैयारी

Akhilesh Yadav detained, says he won't allow dishonesty in UP, preparing for 403, not three.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 6 Oct, 2026 03:31 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को मंगलवार को चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि पुलिस ने आपको हिरासत में ले लिया है, आप क्या कहना चाहेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि “अभी पुलिस हमको ज्ञानेश कुमार से व्यक्तिगत मिलाने ले जा रही है। ज्ञानेश जी ने कहा है कि हम व्यक्तिगत मिलकर इस्तीफा देंगे।”

अखिलेश यादव ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में बेईमानी नहीं होने देंगे। हमको यहां बुला लिया। हमारा एक राज्यसभा चला गया, जबकि भाजपा के कई विधायक हमारे पास आना चाहते थे। इसीलिए मैंने कहा कि अब तीन नहीं, 403 की तैयारी है।”

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

दिल्ली में एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने विरोध मार्च निकाला था। पुलिस ने मार्च को रोक दिया, जिसके बाद अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता सड़क पर धरने पर बैठ गए।

अखिलेश यादव ने बाद में कहा कि उनकी निगाह अब राज्यसभा की तीन सीटों पर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर है।

#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SP #UttarPradesh #UPPolitics #GyaneshKumar #ElectionCommission #SIR #INDIAAlliance #PoliticalNews #BreakingNews #LatestNews #UPNews

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.