अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक को दिया धन्यवाद, बोले : प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन
Abhijit Dipke thanked Sonam Wangchuk and said the protests will continue until Pradhan resigns.
IPN Live
Lucknow, 24 Jul, 2026 03:07 AMनई दिल्ली, (IPN)। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए सोनम वांगचुक को उनके असाधारण साहस और बलिदान के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहाहै कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक पार्टी का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
हमें बेहद राहत और कृतज्ञता है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। सर, आपके असाधारण साहस और बलिदान के लिए धन्यवाद। अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की अंतरात्मा को जगाया। आपका जीवन इस देश के लिए अमूल्य है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

No Previous Comments found.