अभिजीत दीपके का बीजेपी पर सवाल, बोले— "क्या भाजपा नेता अपनी डिग्री दिखाएंगे?"
Abhijeet Dipke questions BJP, says, "Will BJP leaders show their degrees?"
IPN Live
Lucknow, 3 Aug, 2026 01:08 PMABHIJEET DIPKE :: सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में अभिजीत दीपके ने दावा किया कि किसी भाजपा नेता ने आरटीआई के माध्यम से उनकी शैक्षणिक योग्यता और शिक्षा से जुड़ी जानकारी मांगी है।
वीडियो में दीपके ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि उनकी शिक्षा को लेकर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं से भी सवाल करते हुए पूछा कि क्या वे अपनी-अपनी शैक्षणिक डिग्रियां सार्वजनिक करेंगे।
दीपके ने यह भी कहा कि आखिर शिक्षा से इन लोगों को इतनी परेशानी क्यों है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और इस पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

No Previous Comments found.