BJP सांसद निशिकांत दुबे के संबंध में AAS ने भारत के लोकपाल में दायर किया परिवाद
AAS filed a complaint with the Lokpal of India regarding BJP MP Nishikant Dubey

IPN Live
Lucknow, 24 May, 2025 12:40 PMलखनऊ, (आईपीएन)। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज गोड्डा, झारखंड से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के संबंध में भारत के लोकपाल को परिवाद प्रस्तुत किया है।
उन्होंने यह परिवाद डॉ निशिकांत दुबे द्वारा वर्ष 2009, 2014, 2019 तथा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग को दिए गए उनके शपथ पत्र के आधार पर दायर किया है।
डॉ दुबे ने इन चुनावी शपथ पत्रों में इन वर्षों में अपने और अपने निकट परिवार के सदस्यों से संबंधित परिसंपत्ति तथा आय के विषय में विस्तार से तथ्य प्रस्तुत किए हैं।
अमिताभ ठाकुर ने इन तथ्यों का गहन विश्लेषण करते हुए प्राथमिक स्तर पर इनमें पाई गई कई अनियमितताओं को प्रस्तुत करते हुए लोकपाल को इनके संबंध में जांच करा कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
No Previous Comments found.