UP में मची सियासी हलचल : स्वामी प्रसाद मौर्य ने YOGI की कैबिनेट से दिया इस्तीफा

स्वामी प्रसाद मौर्य काफी दिन से भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे थे. वो अपने और अपने समर्थकों के लिए बीजेपी से टिकट मांग रहे थे.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 11 Jan, 2022 05:25 PM
UP में मची सियासी हलचल : स्वामी प्रसाद मौर्य ने YOGI की कैबिनेट से दिया इस्तीफा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले योगी कैबिनेट से स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने इस्तीफा दे दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य का कैबिनेट से इस्तीफा देना बीजेपी के लिए बड़ा झटका है.

मौर्य बीजेपी से पहले बहुजन समाज पार्टी में थे. उन्हें बीएसपी लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले योगी कैबिनेट से स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने इस्तीफा दे दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य का कैबिनेट से इस्तीफा देना बीजेपी के लिए बड़ा झटका है.

मौर्य बीजेपी से पहले बहुजन समाज पार्टी में थे. उन्हें बीएसपी सुप्रीमो मायावती का दाहिना हाथ कहा जाता था.

इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी पिछड़ा विरोधी, दलित विरोधी, किसान विरोधी और लघु एवं मध्यम वर्गीय व्यापारियों की विरोधी है. इसी से क्षुब्ध होकर मैंने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है.

बताया जा रहा है कि बीजेपी के 2 और मंत्री सपा में शामिल हो सकते हैं. इस बीच शाहजहांपुर के तिलहर से विधायक रोशल लाल ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. विधायक रोशन लाल ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जहां जाएंगे वहीं मैं भी जाऊंगा.

यूपी की गवर्नर को भेजे लेटर में स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं.

स्वामी प्रसाद मौर्य का ट्वीट

स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देने की जानकारी खुद ट्वीट करके दी. स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, 'दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों और छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं.' मायावती का दाहिना हाथ कहा जाता था.

इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी पिछड़ा विरोधी, दलित विरोधी, किसान विरोधी और लघु एवं मध्यम वर्गीय व्यापारियों की विरोधी है. इसी से क्षुब्ध होकर मैंने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है.

बताया जा रहा है कि बीजेपी के 2 और मंत्री सपा में शामिल हो सकते हैं. इस बीच शाहजहांपुर के तिलहर से विधायक रोशल लाल ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. विधायक रोशन लाल ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जहां जाएंगे वहीं मैं भी जाऊंगा.

यूपी की गवर्नर को भेजे लेटर में स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं.

स्वामी प्रसाद मौर्य का ट्वीट

स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देने की जानकारी खुद ट्वीट करके दी. स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, 'दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों और छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं.'

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.