चंडीगढ़ निगम चुनाव की जीत पर यूपी में आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, संजय ने कहा : देश बड़े परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की भारी जीत पर लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को जमकर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और ढोल नगाड़े बजे।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 27 Dec, 2021 09:06 PM
चंडीगढ़ निगम चुनाव की जीत पर यूपी में आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, संजय ने कहा : देश बड़े परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है

लखनऊ: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की भारी जीत पर लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को जमकर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और ढोल नगाड़े बजे। 

चंडीगढ़ निगम के चुनाव में पार्टी को मिली सफलता को लेकर यूपी प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि चंडीगढ़ निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की भारी जीत अरविंद केजरीवाल के दिल्ली माडल पर जनता की मुहर है। देश बड़े परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है।

देश में चलेगा केजरीवाल मॉडल : सभाजीत

पार्टी की जीत से उत्साहित यूपी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ की जीत ने बता दिया है कि  देश में अब सिर्फ केजरीवाल मॉडल चलेगा।

चंडीगढ़ निगम के चुनाव में पार्टी को मिली सफलता को लेकर यूपी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने साथियों को बधाई देते हुए कहा कि चंडीगढ़ निगम चुनाव में  आम आदमी पार्टी की भारी जीत अरविंद केजरीवाल के दिल्ली सरकार की विकास मॉडल पर जनता की मुहर है।

चंडीगढ़ निगम के चुनाव में पार्टी को मिली सफलता को लेकर यूपी प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि चंडीगढ़ निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की भारी जीत अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली माडल पर जनता की मुहर है। देश बड़े परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है।

जाति धर्म का चक्कर छोड़ो  आम आदमी पार्टी से नाता जोड़ो

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि लोग जाति धर्म की राजनीति से ऊपर के बदलाव चाहते हैं। वे उसी पार्टी को समर्थन देंगे जो जनता के बुनियादी मुद्दों पर बात करेगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने आम आदमी पार्टी को अपार समर्थन दिया है इससे साबित होता है कि दिल्ली कि केजरीवाल मॉडल की शिक्षा व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, माताओं बहनों को फ्री बस की यात्रा, युवाओं को रोजगार और दिल्ली के केजरीवाल मॉडल पर चंडीगढ़ की जनता ने मोहर लगाई है। यह जीत देश की राजनीति में दिशा और दशा तय करेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले चंडीगढ़ निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 77 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के कारण इस बार के चुनाव में वोट प्रतिशत घटकर मात्र 34 प्रतिशत रह गया है। कहा कि इस चुनाव में भाजपा से ज्यादा आम आदमी पार्टी को जनता ने अपना भरपूर समर्थन दिया है।

चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों का असर उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा और अरविंद केजरीवाल सरकार की विकास मॉडल को उत्तर प्रदेश के लोग पसंद कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी के साथ लगातार जुड़ रहे हैं चंडीगढ़ के नतीजों से उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी को उत्तर प्रदेश में इसका जबरदस्त फायदा मिलेगा।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.