जेन-जी छात्रों पर कथित पुलिस अत्याचार के विरोध में युवा कांग्रेस कल करेगी राजभवन मार्च

Youth Congress to march to Raj Bhavanuuuu tomorrow to protest alleged police atrocities on Gen-G students

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 21 Aug, 2026 11:51 PM
जेन-जी छात्रों पर कथित पुलिस अत्याचार के विरोध में युवा कांग्रेस कल करेगी राजभवन मार्च

लखनऊ, 21 अगस्त (आईपीएन)। जेन-जी छात्रों के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन और एके-47 से गोली चलाए जाने तथा छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस द्वारा किए गए कथित अत्याचार के विरोध में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर 22 अगस्त को राजभवन मार्च किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता परिवर्तन चौक, लखनऊ से राजभवन की ओर मार्च करेंगे। युवा कांग्रेस की ओर से राजभवन का घेराव किए जाने की भी घोषणा की गई है।

आंदोलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगीड़ और अब्दुल हन्नान, सांसद राकेश राठौर तथा पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

युवा कांग्रेस ने जेन-जी छात्र-छात्राओं के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को गंभीर मुद्दा बताते हुए इसके विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि छात्रों के साथ कथित अत्याचार के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है।

#YouthCongress #GenZ #StudentProtest #RajBhavanMarch #AmitShah #Congress #Lucknow #UttarPradesh #युवाकांग्रेस #जेनजी #छात्रआंदोलन #राजभवनमार्च #अमितशाह #कांग्रेस #लखनऊ #उत्तरप्रदेश #ipnlive #ipnnews #ipn

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.