DCM DR. DINESH SHARMA : योगी सरकार ने यूपी को अपराधियों दंगाइयों और आतंकियों से मुक्त किया है: उपमुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा में उमड़े जन सैलाब को जनता में भाजपा के प्रति बढ़ते व मजबूत होते भरोसे का परिचायक बताते हुए उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले साढे़ चार साल में विकास की नई इबारत लिखी जबकि विपक्ष ने साम्प्रदायिकता की इबारत लिखी थी। पहले जिलों में साम्प्रदायिक तनाव और कर्फ्यू आम बात होती थी। पहले गांवों में बिजली का आना खबर होती थी पर अब बिजली का जाना खबर बनती है। हर घर नल से पानी देना सरकार का संकल्प है।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 24 Dec, 2021 12:30 AM
DCM DR. DINESH SHARMA : योगी सरकार ने यूपी को अपराधियों दंगाइयों और आतंकियों से मुक्त किया है: उपमुख्यमंत्री

शिकोहाबाद/फ़िरोज़ाबाद, 23 दिसम्बर 2021 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा में उमड़े जन सैलाब को जनता में भाजपा के प्रति बढ़ते व मजबूत होते भरोसे का परिचायक बताते हुए उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले साढे़ चार साल में विकास की नई इबारत लिखी जबकि विपक्ष ने साम्प्रदायिकता की इबारत लिखी थी। पहले जिलों में साम्प्रदायिक तनाव और कर्फ्यू आम बात होती थी। पहले गांवों में बिजली का आना खबर होती थी पर अब बिजली का जाना खबर बनती है। हर घर नल से पानी देना सरकार का संकल्प है।

डा. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि यूपी $ योगी उपयोगी हैं बाक़ी सब अनउपयोगी हैं। योगी अराजक तत्वों और साम्प्रदायिकता फैलाकर दंगे कराने वालों, तथा माँ-बहनों को अपमानित करने वालों के लिए अनउपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि योगी ही उपयोगी हैं बाकी सब अनउपयोगी हैं।

डॉक्टर शर्मा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि साढे़ चार साल में विकास की नई गाथा लिखी गई है। यहां उपस्थित अपार जनसमूह का एक संदेश यह भी है कि विपक्ष एकजुट होकर भी भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकता है। एक तरफ भाजपा है तो दूसरी ओर बाकी दलों का दलदल है। इस दलदल से बचकर रहना है। विपक्ष ने कोरोना के समय में जनता की कोई मदद नहीं की है। अगर गूगल में सर्च भी किया जाए तो इनके किसी नेता की कोई फोटो कोरोना काल में जनता की मदद करते हुए नहीं मिलेगी। जब भाजपा के नेता कोरोना के समय में जनता की मदद कर रहे थे उस समय वे घरों में कोरनटाइन थे। वैक्सीन को लेकर भी झूठ फैलाने में विपक्ष पीछे नहीं रहा है। वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन तक कहा गया। आज यूपी में कोरोना काबू में है क्योंकि वैक्सीन ने प्रदेश के लोगों को सुरक्षित किया है।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में नहीं थी तब विपक्ष तमाम तरह के तंज कसता था। कहा जाता था कि धारा 370 हटाई गई तो कश्मीर पाकिस्तान में मिल जाएगा। खून की नदियाँ बह जाएँगी । 70 साल की समस्या को 70 मिनट में सुधार दिया गया। लोग कहते थे मंदिर वहीं बनाएँगे पर तारीख़ नही बताएँगे । आज डबल इंजन की सरकार के रहते भव्य राम मंदिर बन रहा है। कश्मीर और अयोध्या में शान्ति बनी रही और परिंदा भी पर नहीं मार पाया। लाल चौक जहां पर तिरंगा फहराना सपना होता था वहां तिरंगा भी फहराया गया और वन्दे मातरम भी गाया गया। यही बदलता हुआ भारत है। आज काशी में 5 लाख स्क्वायर फीट से अधिक क्षेत्र में बाबा का भव्य कारीडोर बना है आज गंगा के घाटों पर भव्य देव दीपावली होती है। आज अयोध्या की भव्य दिव्य दीपावली वहीं दृश्य उत्पन्न करती है जो किताबों में पढा है। सरयू का तट दीपों से जगमगता है।

डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार में कांवड यात्रा पर अराजक तत्वों द्वारा पत्थर बरसना आम बात थी। राम लीला से लेकर दुर्गा पूजा तक में कर्फ्यू लगता था आज कांवड यात्रा में हेलीकाप्टर से फूल बरसाये जाते है। पत्थर फेंकने वाले नदारद हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि 250 माध्यमिक विद्यालय, 78 डिग्री कालेज, 12 विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों की गवाही दे रहे हैं। पिछली  सरकार ने एक आधा अधूरा एक्सप्रेस वे बनवाया था। आज प्रदेश में पांच-पांच एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। बुन्देलखण्ड की सूरते हाल बदलने के लिए डिफेन्स कारीडोर पर तेजी से काम हो रहा है।

पिछली सरकारों में होने वाली अराजकता के चलते पलायन हो रहा था आज तीन लाख करोड के निवेश प्रस्ताव तो धरातल पर उतर रहे है। प्रदेश में युवाओं के लिए 2 करोड रोजगार के अवसर मिले तथा साढे चार लाख को सरकारी नौकरी मिली है। करीब साढे तीन लाख लोगों की संविदा पर भर्ती हुई है। एशिया का सबसे बड़ा जेवर का एयरपोर्ट विकास की नई कहानी लिखने जा रहा है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.