नारीशक्ति प्रदेश की प्रगति में निभा रही निर्णायक भूमिका, यूपी विकास का नया मॉडल बना: मुख्यमंत्री योगी

Women power is playing a decisive role in the progress of the state, UP has become a new model of development: Chief Minister Yogi

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 20 Oct, 2026 02:00 AM
नारीशक्ति प्रदेश की प्रगति में निभा रही निर्णायक भूमिका, यूपी विकास का नया मॉडल बना: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ, 19 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्तर प्रदेश की नारीशक्ति अपने सामर्थ्य, संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं सुख, समृद्धि और कल्याण का वास होता है।

सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले और वर्तमान उत्तर प्रदेश की स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि पहले प्रदेश उपद्रव, अराजकता और दंगों की घटनाओं से प्रभावित था। पर्व-त्योहारों के दौरान तनाव का माहौल बन जाता था तथा कानून व्यवस्था की चुनौतियों के कारण विकास बाधित था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कानून का राज स्थापित किया। इसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश को उपद्रव की छवि से बाहर निकालकर उत्सव और विकास के प्रदेश के रूप में स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा कि बीते साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इस अवधि में उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी, प्रति व्यक्ति आय, राज्य का बजट और महिला श्रम बल भागीदारी लगभग तीन गुना बढ़ी है। राज्य लगातार रेवेन्यू सरप्लस बना हुआ है और उसे 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश में बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों की संख्या लगभग ढाई गुना बढ़कर 35 हजार तक पहुंच गई है। निवेश आधारित विकास के माध्यम से 65 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण केंद्र बना रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा आज उत्तर प्रदेश में है। प्रदेश की कृषि विकास दर भी 8 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंची है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से साढ़े नौ लाख से मृतप्राय माने जाने वाले एमएसएमई क्षेत्र को पुनर्जीवित कर तीन करोड़ से अधिक रोजगार अवसर सृजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि "सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश" के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार "विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश" के लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

हैशटैग

#YogiAdityanath #UttarPradesh #UPDevelopment #NariShakti #WomenEmpowerment #DoubleEngineGovernment #ViksitBharat #ViksitUttarPradesh #InvestmentInUP #UPGrowth #MSME #StartupIndia #DefenceCorridor #ExpresswayState #UPNews #LucknowNews #IPNNews #मुख्यमंत्री_योगी #नारीशक्ति #उत्तरप्रदेश #विकसित_भारत #विकसित_उत्तरप्रदेश #महिला_सशक्तिकरण #यूपी_विकास #लखनऊ_समाचार #आईपीएन_न्यूज

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.