विनोद तावड़े बने भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी, जगदीश पटेल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
Vinod Tawde appointed BJP in-charge of Uttar Pradesh, Jagdish Patel appointed co-in-charge
IPN Live
Lucknow, 19 Aug, 2026 01:38 AMपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने दी बधाई, कहा—संगठन को मिलेगी नई गति और मजबूती
लखनऊ, 18 अगस्त 2026 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वर भाई पटेल को प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन द्वारा विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी तथा जगदीश ईश्वर भाई पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उनका अभिनंदन किया।
उन्होंने इसके साथ ही डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब तथा तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संगठन को मिलेगी नई मजबूती : पंकज चौधरी
पंकज चौधरी ने कहा कि सभी नवनियुक्त प्रभारियों का विशाल संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ सशक्त समन्वय निश्चित रूप से संबंधित राज्यों में संगठन को नई गति और मजबूती प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में विनोद तावड़े और जगदीश ईश्वर भाई पटेल के अनुभव का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी विनोद तावड़े और जगदीश ईश्वर भाई पटेल को उत्तर प्रदेश में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
भाजपा नेतृत्व की ओर से राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई जिम्मेदारियों के बाद संगठनात्मक स्तर पर समन्वय और गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।
#ipnlive #ipnnews #ipn #BJP #BJPUttarPradesh #VinodTawde #JagdishPatel #PankajChaudhary #DharmapalSingh #NitinNabin #SatishPoonia #TarunChugh #UttarPradeshPolitics #UPPolitics #Lucknow

No Previous Comments found.