UP के नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह 29 अगस्त को आएगें लखनऊ, होगा भव्य स्वागत
UP's newly appointed BJP president Bhupendra Singh will come to Lucknow on August 29, there will be a grand welcome
IPN Live
Lucknow, 27 Aug, 2022 08:56 PMलखनऊ, 27 अगस्त 2022 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह 29 अगस्त, सोमवार को राजधानी लखनऊ पहुंचेगे। प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह दोपहर 12ः30 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से चलकर लखनऊ पहुंचंेगे।
उन्होंने आईपीन को बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के लखनऊ पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह केकेसी तिराहा स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका जाएगें जहां पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर, सरदार पटेल, लोकभवन स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सहित अन्य महापुरूषों की प्रतिमाओं पर जा कर पुष्पांजलि कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेगें। तत्तपश्चात् नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुंचेगे। पार्टी मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

No Previous Comments found.