UP चुनाव 2027: मतदाता सूची आधार से जोड़ने और बूथों पर बायोमेट्रिक सत्यापन की सपा ने उठाई मांग

UP Elections 2027: SP demands linking of voter lists with Aadhaar and biometric verification at polling booths

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 30 Oct, 2026 02:13 AM
UP चुनाव 2027: मतदाता सूची आधार से जोड़ने और बूथों पर बायोमेट्रिक सत्यापन की सपा ने उठाई मांग

लखनऊ, 30 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची को आधार कार्ड से अनिवार्य रूप से जोड़ने और मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू करने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं दुरुस्त बनाने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए भरे जाने वाले फार्म-6 तथा नाम, पता, उम्र में संशोधन और स्थान परिवर्तन के लिए भरे जाने वाले फार्म-8 के साथ आधार कार्ड अनिवार्य किया जाए। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को आधार से जोड़ने के लिए अभियान चलाए।

समाजवादी पार्टी ने मतदान के दिन सही मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू करने की मांग भी की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपने वाले सपा प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव के.के. श्रीवास्तव, राज्य कार्यसमिति सदस्य डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह और राधेश्याम सिंह शामिल रहे।

#SamajwadiParty #AkhileshYadav #ShyamLalPal #UPElection2027 #मतदातासूची #आधारकार्ड #बायोमेट्रिकसत्यापन #निर्वाचनआयोग #उत्तरप्रदेश #UPPolitics #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.