आज इंसानियत और दुनिया को बेहतर बनाने की जरूरत है : अखिलेश यादव
Today there is a need to improve humanity and the world: Akhilesh Yadav
IPN Live
Lucknow, 16 Mar, 2026 01:25 AMलखनऊ, (IPN)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इंसान, इंसानियत और दुनिया को जो बेहतर बनाए वही क्रिएटिविटी है। आज इंसानियत और दुनिया को बेहतर बनाने की जरूरत है। जो पॉजिटिविटी बढ़ाए, इक्वलिटी लाये, वह क्रिएटिविटी है, जो कन्सट्रक्टिव माइंडसेट क्रियेट करे, वह क्रियटिविटी है। नोएडा में सैमसंग का बड़ा प्लांट लगा। क्रिएटिविटी से पाजिटिविटी आती है। पाजिटिविटी उम्मीद जगाती है। अच्छे बदलाव से प्रोग्रेस संभव है। क्रियेटिव इकोनॉमी डिस्ट्रिक्ट इकॉनमी की अपेक्षा लांग टर्म बेस बनती है। क्रिएटिविटी जन्म और जाति का भेदभाव नहीं रखती है। इससे व्यक्ति का टैलेंट सामने आता है, जब वह कंट्रीब्यूट करता है तो इकानमी अपने आप बढ़ती है।
रविवार को विजन इंडिया कार्यक्रम के तहत मुम्बई में आयोजित क्रिएटिव इकोनामी विषय पर आयोजित सेमिनार में अखिलेश यादव ने कहा कि सस्टेनबिलिटी और ह्यूमनिटिली सबसे बड़ा पहलू है, वह आये तो क्रिएटिविटी है।
अखिलेश ने कहा कि मुम्बई बड़ा षहर है। यह देश की आर्थिक राजधानी तो है ही साथ ही क्रिएटिविटी की भी राजधानी है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी छोटा सा बदलाव बड़ी योजना तैयार कर देता है। महा कुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि जब महाकुंभ लगता है तो पूरा का पूरा शहर नए सिरे से बनता है। फिर कुंभ खत्म होने के बाद हट जाता है। वहां कल्पवासी आते है, लकड़ी से खाना बनाते है, कई बार आग लग जाती है। बड़ा नुकसान हो जाता है लेकिन अगर गैस सिलेण्डर को बालू के अंदर रख कर खाना बनाया जाय तो आग लगने की बड़ी समस्या से बचा जा सकता है। यह छोटा सा रिफार्म है लेकिन इसका असर बड़ा होता है। इसी तरह से समाजवादी पार्टी सरकार के समय फैसला लिया गया कि ग्रीन बेल्ट तैयार करने के दौरान पेड़ लगाते समय विभाग का मंत्री या विभागाध्यक्ष पहला पेड़ नहीं लगायेगा, जब सब पेड लग जाएंगे, पूरी ग्रीनबेल्ट तैयार हो जायगी तो आखिरी पेड़ विभाग का अध्यक्ष लगायेगा। इससे फारेस्ट बढ़ाने के लिए उस समय जो रिपोर्ट आयी उससे बनावरण बढ़ गया।
श्री यादव ने कहा कि यूपी में समाजवादी सरकार ने ब्रिटिश बर्ड फेस्टिवल की तर्ज पर बर्ड फेस्टिवल कराया। इससे भारत के साथ दुनिया के बर्ड फेस्टिवल विशेषज्ञ शामिल हुए। इसी तरह से लाइव एण्ड शो म्यूजिक शुरू किया।
श्री यादव ने कहा कि जबसे डिजीटल रिवोल्यूशन आया तबसे क्रिएटिव रिवोल्यूशन भी शुरू हुआ। समाजवादी सरकार ने 20 लाख छात्रों को लैपटॉप दिया, इससे बड़ा बदलाव आया। पहले समाजवादी पार्टी को सिर्फ गांवों की पार्टी माना जाता था लेकिन समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में लैपटॉप वितरण को शामिल किया। जब हमारा घोषणा पत्र आया तो अगले दिन अखबारों की हेडलाइन में लैपटॉप मुख्य खबर रही। उस समय जो लैपटॉप वितरण हुआ, उस पर कोई उंगली नहीं उठा। आज भी कई बच्चे मिलते है बताते है कि लैपटॉप चल रहा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लैपटॉप वितरण किया।
स्किल डेवलपमेंट को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान कन्नौज के परफ्यूमरी पार्क को लेकर छात्रों को फ्रांस के ग्रासे शहर भेजा। बच्चे वहां सीखकर आये, काम शुरू किया। देश में सबसे पहले स्किल डेवलपमेंट की शुरूआत समाजवादी सरकार ने यूपी में की थी। समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान वृक्षारोपण, सड़कों के निर्माण समेत अन्य क्षेत्रों में छोटे-छोटे क्रिएटिव बदलाव किया, जिसे बड़ा लाभ हुआ। समाजवादी सरकार में फिल्म निर्माण के लिए नीति बनायी गयी। हम लोगों ने कई जगहों पर रंगों की जगह फूलों की होली का आयोजन किया। इससे बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में आने लगे। समाजवादी सरकार ने कलाकारों और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को यशभारती देकर उनका सम्मान किया। इसमें यूपी और यूपी से जुड़े कलाकारों और विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया।
नेताजी ने यशभारती सम्मान बम्बई में देकर शुरू किया था। समाजवादी सरकार में हमने यशभारती सम्मानित हस्तियों को 50 हजार रूपये महीने सम्मान राशि भी देना शुरू किया था। उस समय हॉकी के कैप्टन रहे इंटरनेशनल प्लेयर ने कहा कि यशभारती सम्मान राशि खिलाड़ियों को भी मिलना चाहिए। हम लोगों ने छोटा सा बदलाव कर सम्मान दिया।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया गया। उसके किनारे कृषि मंडिया बनायी गयी। कन्नौज में परफ्यूमरी पार्क बनाया गया। आलू मंडी बनाई गयी। धान, गेहूं अन्य फसलों की मंडी बनाई गई, जिससे किसान को लाभ मिलता। एक्सप्रेस-वे पर ग्लास सिटी और औरैया के पास प्लास्टिक सिटी बनाना चाहते थे। पहले एक्सप्रेस-वे पर हर 50 किलोमीटर पर टोल होता था। लोगों को टोल पर लाइन में खड़े रहना पड़ता था। हर टोल पर आधा घंटा, एक घंटा समय खत्म हो जाता था। समाजवादी सरकार में पहली बार टोल एक्सप्रेस-वे के नीचे बनाया गया। इसका परिणाम रहा कि 323 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे पर कोई टोल सड़क पर नहीं बनाया गया। यह पहला एक्सप्रेस-वे है जिसका विद्युतीकरण सोलर से है। एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस लेन बनाया गया है इससे पहले किसी एक्सप्रेस-वे के किनारे सर्विस लेन नहीं होती थी। जमीन के लिए किसानों के सुझाव मांगे। उनके हिसाब से डिजायन किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे देश का पहला एक्सप्रेस-वे है जिस पर लड़ाकू विमानों के लिए हवाई पट्टी बनायी गयी है। जिस पर जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान उतर सकते है। पहला एक्सप्रेस-वे है जो 19 महीने में ही बनकर तैयार हुआ। इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद इंडियन रोड कांग्रेस ने अपने डिजायन को चेंज किया।
श्री यादव ने कहा कि इसी तरह से समाजवादी सरकार ने शहरों में मेट्रो निर्माण के लिए कार्य किया। लखनऊ में सबसे तेजी से मेट्रो का निर्माण कार्य हुआ। लखनऊ शहर में गोमती नदी को साफ करने के लिए विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाया। उस पर ग्रीन बेल्ट बनाया। इसके साथ ही 1090 वूमेन पावर लाइन जैसे प्रोजेक्ट शुरू किया गया। इसकी सराहना सुप्रीम कोर्ट ने भी की। समाजवादी सरकार ने इटावा में लायन सफारी बनाया गया। लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क बनाया, उसमें क्वालिटी के पेड़ लगाये गये। समाजवादी सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय, पुलिस हेड र्क्वाटर बनाया। देश में कहीं भी ऐसा पुलिस हेड क्वार्टर नहीं है। हाईकोर्ट की मार्डन बिल्डिंग बनायी गयी। इतना बड़ा हाईकोर्ट किसी राज्य में नहीं है। पहली बार पुलिस के लिए मार्डन रिस्पांस सिस्टम बनाया। पुलिस को एक साथ एक हजार गाड़ी दी गयी।
श्री यादव ने कहा कि यूपी में बहुत टैलेन्ट है। कई बार आधारभूत ढांचे और क्रियेटिविटी की कमी के कारण सामने नहीं आ पाता था। खिलाड़ियों के लिए पीपीपी स्पोर्टसिटी बनाया। लखनऊ में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया। अब बच्चों को ट्रेनिंग मिल रही है। आईपीएल और अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होते है। समाजवादी सरकार में निवेश लाने के लिए इन्डस्ट्री से समझकर नई औद्योगिक नीति बनायी गयी। इन्डस्ट्री को इन्सेटिव दिया गया। लखनऊ में एचसीएल उसी समय आया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा लोग क्रिएटिव बने, कन्ट्रस्ट्रक्टिव बने इससे इकानमी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हैण्डक्राफ्ट में क्रिएटिवी अर्थव्यवस्था में ऊचाई पर ले जा सकते है। यूपी के विभिन्न जिलों में हैण्डीक्राफ्ट के काम है। समाजवादी सरकार आने पर उनके लिए बड़े पैमाने पर काम किया जाएगा।

No Previous Comments found.