दंगाइयों को गले लगाने वाले प्रदेश के हितैषी नहीं- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दंगाइयों को गले लगाने वाले प्रदेश के हितैषी नहीं हो सकते। समाजवादी पार्टी और उससे पहले बसपा व कांग्रेस की सरकारों की यही परिपाटी थी।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 31 Dec, 2021 12:41 AM
दंगाइयों को गले लगाने वाले प्रदेश के हितैषी नहीं- योगी आदित्यनाथ

महराजगंज, 30 दिसम्बर 2021 (आईपीएन)।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दंगाइयों को गले लगाने वाले प्रदेश के हितैषी नहीं हो सकते। समाजवादी पार्टी और उससे पहले बसपा व कांग्रेस की सरकारों की यही परिपाटी थी। अराजकता के लिए इन पार्टियों ने प्रदेश को गिरवी रख दिया था। आज कोई उत्तर प्रदेश में दंगा नहीं कर सकता, अराजकता नहीं फैला सकता। सभी दंगाइयों को मालूम है कि दंगा करेंगे तो सात पीढ़ियां भी भरपाई करते-करते थक जाएंगी। आज माफिया के खिलाफ कार्रवाई होती है तो सबसे अधिक पीड़ा इनके सरपरस्त सपा, बसपा व कांग्रेस को होती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को महाराजगंज जनपद के फरेंदा में जन विश्वास यात्रा के भव्य स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। जयपुरिया स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महाराजगंज जनपद के लिए 437 करोड रुपए की लागत वाली 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों को कटघरे में खड़ा करते हुए जनता से यह पूछा कि क्या गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वाले, व्यापारियों का अपहरण करने वाले, दंगाइयों को गले लगाने वाले, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले आपके हितेषी हो सकते हैं? अपार जनसमूह से एक स्वर में आवाज आई- नहीं।
जनता के जवाब के बाद उन्होंने पूर्व की सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों के शासन और भाजपा शासन की तुलना कर लोगों को फर्क भी समझाया। सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले देश का वातावरण क्या था यह सबको पता है। 2014 के बाद इसमें व्यापक परिवर्तन आया है। 2014 के पूर्व देश में अविश्वास, अराजकता, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, उग्रवाद का माहौल था। देश के नागरिकों में सरकार के प्रति गुस्सा था। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में भाजपा की सरकार बनी तो जन-जन में नेतृत्व के प्रति विश्वास जागृत हुआ। वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचा। तमाम हाईवे व एयरपोर्ट बने, जल मार्ग से यातायात शुरू हुआ, रेलवे की सुविधाओं का विस्तार हुआ। विकास के अनेक अनेक कार्य हुए। गरीबों को मुफ्त आवास, मुफ्त शौचालय, मुफ्त राशन व मुफ्त आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ मिला। इससे उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.