सपा का प्रण पत्र नहीं, जनता को धोखा देने वाला भ्रम पत्र है, सत्ता में वापसी के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे अखिलेश : केशव प्रसाद मौर्य
This is not a pledge letter of SP, it is a misleading letter deceiving the public, Akhilesh is dreaming of Mungerilal's sweet dream of returning to power: Keshav Prasad Maurya
IPN Live
Lucknow, 27 Nov, 2026 04:16 PMकेशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता जानती है कि सपा सत्ता में आने वाली नहीं है और भाजपा सत्ता से जाने वाली नहीं है। भाजपा ने अच्छा काम किया है और आगे भी अच्छा काम करेगी। भाजपा भरोसे का पर्याय बन चुकी है, जबकि समाजवादी पार्टी धोखेबाजी और गुंडागर्दी की पहचान बन गई है। अखिलेश यादव सत्ता से दूर रहने के कारण इतने विचलित हो गए हैं कि उन्होंने झूठ की दुकान खोल ली है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता पाने के लिए बेचैन अखिलेश यादव को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान का इतिहास याद करना चाहिए। उनकी सरकार में बाबा साहेब के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का शिलापट्ट हटाकर फेंक दिया गया था। वहीं, आज जिन आजम खां ने बाबा साहेब को भू-माफिया कहा था, उन्हीं के साथ खड़े होकर संविधान गौरव दिवस पर फर्जी घोषणा पत्र जारी किया जा रहा है। सपा को लगता है कि वह केवल झूठ के सहारे चुनाव जीत जाएगी, लेकिन यह उसके मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं।
मौर्य ने कहा कि धरातल पर समाजवादी पार्टी के पास जनता को देने के लिए कुछ भी नहीं है। वह जो वायदे कर रही है, उसे खुद भी पता है कि उन्हें पूरा करने का अवसर मिलने वाला नहीं है। प्रदेश की जनता सपा के पुराने कारनामों और उसकी राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। भाजपा सरकार ने अपने काम और सुशासन के दम पर जनता का विश्वास हासिल किया है।
#KeshavPrasadMaurya #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #UttarPradesh #BJP #ConstitutionDay #BabaSaheb #PoliticalNews #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS

No Previous Comments found.