संगठन की ताकत ही पार्टी की असली शक्ति, बूथ तक मजबूत होगा रालोद: अनुपम मिश्रा

The strength of the organization is the real power of the party, RLD will be strong till the booth level: Anupam Mishra

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 5 Oct, 2026 11:41 PM
संगठन की ताकत ही पार्टी की असली शक्ति, बूथ तक मजबूत होगा रालोद: अनुपम मिश्रा

लखनऊ, 05 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तर प्रदेश ने संगठन को महानगरों से लेकर वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित महानगर अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक रणनीति पर मंथन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसका मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि एक ऐसा सक्रिय, संवेदनशील और जनसरोकारों से जुड़ा संगठन तैयार करना है जो जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्षरत रहे।

उन्होंने महानगर अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित बैठकें आयोजित करने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने तथा जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार तभी सार्थक होगा जब पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उनकी आवाज को परवाज़ दे।

बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने, बूथ एवं वार्ड स्तर पर समितियों के गठन, युवाओं, छात्रों और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सोशल मीडिया और आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए पार्टी की नीतियों और गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

अनुपम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, छात्रों और वंचित वर्गों के हितों से जुड़ी रही है। चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पार्टी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से उठाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि महानगर स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाएगी और जहां संगठन कमजोर है, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर उसे मजबूत किया जाएगा। युवाओं को संगठन से जोड़ने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मुख्यधारा में लाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

सहारनपुर, झांसी, अलीगढ़, कानपुर और अयोध्या के महानगर अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक स्थिति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए। प्रदेश नेतृत्व ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक के अंत में प्रदेश पदाधिकारियों, महानगर अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को प्रदेश के प्रत्येक महानगर, वार्ड और बूथ तक मजबूत किया जाएगा तथा पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुंचाया जाएगा।

#राष्ट्रीय_लोकदल #RLD #अनुपम_मिश्रा #लखनऊ #उत्तरप्रदेश #संगठन_विस्तार #सदस्यता_अभियान #बूथ_मजबूती #चौधरी_चरण_सिंह #किसान_हित #युवा_शक्ति #महानगर_अध्यक्ष_बैठक #UPPolitics #PoliticalNews #IPNNews

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.