वीरांगना दुर्गावती का बलिदान भारतीय नारी के शौर्य, स्वाभिमान, और देशभक्ति की अमर मिसाल : अखिलेश यादव

The sacrifice of warrior Durgavati is an immortal example of the bravery, self-respect and patriotism of Indian women: Akhilesh Yadav

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 25 Jun, 2026 01:15 AM
वीरांगना दुर्गावती का बलिदान भारतीय नारी के शौर्य, स्वाभिमान, और देशभक्ति की अमर मिसाल : अखिलेश यादव
लखनऊ, (IPN)। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में आज गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती का 463वां बलिदान दिवस सादगी से मनाया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

श्री यादव ने कहा कि महारानी दुर्गावती ने अपने गढ़मंडला वर्तमान में जबलपुर राज्य की स्वतंत्रता और अस्मिता की रक्षा के लिए अद्भुत शौर्य एवं साहस का परिचय दिया था। उन्होंने 16वर्षों तक शासन किया और तमाम मठ, मंदिर, कुंआ, बावड़ी, धर्मशालाओं का भी निर्माण कराया।

    श्री यादव ने कहा कि 16वीं शताब्दी में नारी वाहिनी नाम से एक महिला सेना टुकड़ी का भी महारानी दुर्गावती ने गठन किया था। वीरांगना दुर्गावती का बलिदान भारतीय नारी के शौर्य, स्वाभिमान, और देशभक्ति की अमर मिसाल है। उन्होंने समाज को जो दिशा दी आज भी वह हमें प्रेरणा दे रही है।

    श्री यादव ने कहा कि पीडीए के ‘ए‘ में आदिवासी समाज सम्मिलित है। हम वीरांगना दुर्गावती के वंशजों का सम्मान करेंगे। राजधानी लखनऊ के रिवरफ्रंट पर समाजवादी सरकार में महारानी दुर्गावती की सोने की प्रतिमा लागाएंगे। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर 5 लाख रुपये का लोहिया आवास देंगे। जिसमें सोलर पैनेल भी लगा होगा। महिलाओं को 40 हजार प्रति वर्ष देंगे। बच्चों के लिए आवासीय स्कूल पीडीए खुलेंगे। जहां उनकी फ्री पढ़ाई होगी। केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त होगी। मेधावी छात्रों को लैपटॉप देंगे। समाजवादी सरकार में जातीय प्रमाण पत्र बनाएंगे।

    श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर अनुसूचित जनजाति आयोग का भी गठन होगा। पीडीए भवन, हॉस्टल भी बनाएंगें। जातीय जनगणना के आधार पर आदिवासियों को हक और सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा वोट का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। सांसदो को खरीदना लोकतंत्र के साथ धोखा है। संविधान के साथ छल है।

आदिवासी समाज के वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासी गोंड समाज को धोखा दिया है। इस समाज का खूब शोषण हुआ है। 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए गोंड आदिवासी समाज एक-एक वोट समाजवादी पार्टी को देगा।

    मध्य प्रदेश के आदिवासी नेता महिपाल सिंह मकरानी ने पीडीए से जुड़ने का वायदा किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर मध्य प्रदेश में भी आदिवासियों को ताकत मिलेगी।

    इस अवसर पर व्यासजी गोंड राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, डॉ. विनोद भास्कर गोंड राष्ट्रीय महासचिव अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड बड़कू, एडवोकेट विजय गोंड एवं चन्द्रा गोंड, एडवोकेट जनार्दन गोंड, आनन्द आदिवासी मुसहर राष्ट्रीय अध्यक्ष आदिवासी स्वाभिमान पार्टी बिरसामुंडा, जगदीश गोंड, राजवीर कठेरिया, अनीता कोल, बाबू राम गोंड, एडवोकेट घनश्याम प्रसाद, अवधेश कुमार, मुरारी कश्यप, घनश्याम गोंड, डॉ. गोविन्द राम, लक्ष्मीनाथ कश्यप, सतीश वर्मा, डॉ. मगरूब कुरैशी, हरीश राना गोंड पुत्र स्व0 पूर्णमासी देहाती पूर्व विधायक, डीआरएस यादव, शोभित वर्मा, राजा मान सिंह, श्री अवध बिहारी चौबे, बृजेश सिंह बैचलर आदि ने भी महारानी दुर्गावती को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन राजेश गोंड ने किया। सीताराम गोंड, अमित गोंड, राहुल गोंड, महेन्द्रनाथ गोंड, छविन्द्र चेरो, बिरझन पनिका, राम दुलारे गोंड, जोगेन्द्र गोंड आदि प्रमुख नेता मौजूद रहे।

    प्रदेश सचिव युवजन सभा लक्ष्मी नाथ कश्यप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को महारानी दुर्गावती की प्रतिमा तथा पंकज सिंह राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने समाजवादी आम भेंट किया।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.