सत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं: योगी
The path to power is through mandate, not anarchy: Yogi
IPN Live
Lucknow, 17 Oct, 2026 02:43 AMबांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देखने वाली शक्तियों पर मुख्यमंत्री का निशाना
लखनऊ, 17 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देखने वाली शक्तियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव सुधार और न्याय के नारों की आड़ में देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाशक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं। युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल होनी चाहिए, न कि अराजकता के औजार।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र जनविश्वास की मजबूत नींव पर खड़ा है और कोई षड्यंत्र इसे कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने विपक्षी शक्तियों पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति के मारीचों और कालनेमियों को जनता ने पहचानकर सत्ता से दूर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को अराजकता में झोंककर सत्ता हासिल करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।
#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #YogiAdityanath #UttarPradesh #IndianDemocracy #Politics

No Previous Comments found.